बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी पर की टांगी से हमला,जानिए क्या है पूरा... - CG Sandesh

बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी पर की टांगी से हमला,जानिए क्या है पूरा मामला…

 रायगढ़  : रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी पर टांगी से हमला कर दिया। जिससे अधेड़ खून से लथपथ हो गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल शख्स बुजुर्ग की पत्नी से बात किया करता था। जिसकी वजह से वह नाराज था और मौका मिलते ही उसने हमला कर दिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, आमाडोल निवासी पंचराम राठिया(45) सोमवार शाम को अपने घर पर था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले कन्हैया लाल पटेल ने उस पर हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि वह टांगी लेकर आया था और गाली-गलौज कर पंचराम पर हमला कर दिया। जिससे पंचराम गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के वक्त आस-पास कोई नहीं था। मगर चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे थे।

इसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया है। अगले दिन मंगलवार को इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने भी केस दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी भी फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंचराम राठिया उसकी पत्नी से बात करता था। जो मुझे पसंद नहीं था। इसलिए मैंने उससे गाली-गलौज की थी। बाद में जब मौका मिला तो इसलिए मैंने उस पर हमला कर दिया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें