पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार - CG Sandesh

पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

पंजाब। अमृतसर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड, एक लाख रुपये भारतीय करेंसी और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फिरोजपुर जिला के गांव बैरके के प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू तथा फिरोजपुर के ही सदर थाना के गांव अलिके निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा के रूप में बताई जा रही है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग कार में पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह मकबूलपुरा इलाके में नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो कार से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की भारतीय करेंसी भी बरामद की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी उक्त ग्रेनेड जम्मू-कश्मीर के किसी आतंकी संगठन से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें