बागबाहरा : पान ठेला में सट्टा पट्टी लिखते एक व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस को 17 नवम्बर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि फुलवारीपारा बागबाहरा के रामनारायण ऊर्फ चेरू बघेल पिता मनीराम बघेल उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं 11 फुलवारीपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द द्वारा अपने पान ठेला में रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है. पुलिस स्टाफ आरोपी के पान ठेला आजाद चौक फुलवारीपारा पहुंचकर रेड किया, जहां पर आरोपी रामनारायण ऊर्फ चेरू बघेल को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया. आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको के सामने नंबरो में दांव लगा हुआ ,एक नग डट पेन ,नगदी रकम 900 रूपये को समक्ष गवाहो जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
अन्य सम्बंधित खबरें