पिथौरा : तेज रफ़्तार मोटर सायकल के ठोकर से एक महिला सहित, दो भाई गंभीर रुप से घायल
पिथौरा थाना अंतर्गत परमेश्वरी मंदिर के पास तेज रफ़्तार मोटर सायकल के ठोकर से एक महिला सहित दो भाई गंभीर रुप से घायल हुए है, मोटर सायकल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
चंद्रकला वासुदेव पुलिस को बतायी कि वह वासुदेवपारा लाखागढ वार्ड नंबर 17 का निवासी है। 16 नवम्बर को वह और उसके पति यशवंत तथा देवर कुलेश्वर वासुदेव जो कि उसके ससुर के निधन के बाद दशगात्र के कार्यक्रम के सामग्री लेने बाजार गये थे.
वापस आते समय लगभग 11/00 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG-04 MB 2138 तीनों वापस आ रहे थे, मोटर सायकल को चंद्रकला वासुदेव का देवर कुलेश्वर वासुदेव चला रहा था कि परमेश्वरी मंदिर के पास घर जाने के लिये मुड रहे थे. तब सामने से मोटर सायकल चालक गितेश पटेल निवासी धनोरा अपने मोटर सायकल क्रमांक CG-22 P2514 तेजी पुर्वक चलाकर चंद्रकला वासुदेव के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया है. जिसमें पार्थिया के दोनों पैर एवं दाहिने कंधे ठूड्डी में चोंट लगा है. उसके पति एवं देवर दोनों को गंभीर चोंट लगने के कारण रायपुर रिफर किया गया है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।