सांकरा : सड़क किनारे लोगों को अवैध शराब पिलाते 02 आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस को 17 नवम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भोकलूडीह में एक् व्यक्ति आम रोड किनारे में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल ग्राम भोकलूडीह में रेड किया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये जहां पर एक व्यक्ति मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम शुरू यादव पिता सीरमत यादव उम्र 45 साल साकिन भोकलूडीह का होना बताया. जिसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग खाली पानी पाउच जो खाली है को जप्त किया गया.
इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लोहराकोट में एक व्यक्ति आम रोड किनारे में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल ग्राम लोहराकोट में रेड किया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये जहां पर एक व्यक्ति मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम निर्भय बरिहा पिता कार्तिक राम बरिहा उम्र 55 साल साकिन लोहराकोट का होना बताया. जिसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 03 नग खाली पानी पाउच जो खाली है को जप्त किया गया.
दोनों आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।