सांकरा : बेटे ने बाप को लकड़ी से पीटा, सिर पर लगी चोट
सांकरा क्षेत्र के ग्राम भजपुरी में बेटे ने बाप को लकड़ी से पीटा, जिससे सिर पर चोट लगी है. पार्थी ने अपनी शिकायत पुलिस से की है.
दुखु राम बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है कि 17 नवम्बर 2022 को रात्रि करीब 08.00 बजे खाना खाने के बाद पार्थी अपने कमरा में आराम कर रहा था.
उसी समय दुखु राम बरिहा का लडका परमानंद बरिहा शराब पीकर घर आया और घर में गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर पार्थी को गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी से उसके सिर को मारने से चोट लगकर खून निकल रहा है तथा दर्द हो रहा है.
घटना को उसका बडा लडका परदेशी बरिहा, उसकी पत्नि गुरूवारी बरिहा, जमुना बाई बरिहा देखें सुने है तथा बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।