शादी का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । प्रदेश में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 45 साल की महिला से दोस्ती कर रेप करने वाले 28 साल के शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पत्नी उसकी बच्ची को छोड़कर चली गई, जिसकी देखरेख करने के लिए उसने महिला को काम करने के लिए रखा था। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने महिला से बोला कि तलाक के दस्तावेज दिखाओ तब, तुमसे शादी करूंगा। इससे परेशान होकर महिला ने केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में रहने वाला पूरन साहू (28) लिंगियाडीह में रहता है और पान ठेला चलाता है। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसकी एक बच्ची हुई। करीब साल भर पहले उसकी पत्नी दूधमुंही बच्ची को छोड़कर गायब हो गई। तब उसने अपनी बच्ची की देखरेख करने के लिए सरकंडा क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला को बतौर आया काम पर रखा।



महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह युवक के घर काम करने जाती थी और उसकी बच्ची की देखरेख करती थी, तब युवक ने दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने शादी करने का वादा किया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद से वह शादी करने के लिए झांसा देता रहा और शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला ने जब उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब वह मुकर गया।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें