सैंडल के सोल में नशे की गोलियां छुपाकर जेल में बंदी से मिलने... - CG Sandesh

सैंडल के सोल में नशे की गोलियां छुपाकर जेल में बंदी से मिलने पहुंचा वकील, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश। मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में एक शख्स सैंडल में नशे की ढेर सारी गोलियां लेकर पहुंच गया जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया। जेल कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने वकील की ड्रेस पहनी हुई थी और वो बंदी का अधिवक्ता बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को दोपहर 3 बजे बंदियों से मिलने कई वकील जेल परिसर पहुंचे। जेल के तीनों गेटों पर सभी की चेकिंग हुई और बंदियों से उनकी मुलाकात कराई गई। आरोप है कि इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में बंद एक बंदी से मिलने के लिए अनुज गुप्ता नाम का शख्स पहुंचा। दोनों की काफी देर तक बात हुई इस दौरान अनुज गुप्ता ने अपना सैंडल उतारकर बंदी को दे दिए और बंदी की पुरानी चप्पल पहन ली। वहां मौजूद जेल कर्मियों को कुछ शक हुआ और उसने सैंडल उतरवाकर चेक किए तो पता चला कि सैंडल के सोल में लगभग 24 सौ नशे की गोलियां छुपाई हुईं थी।



यह देखकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. तुरंत ही अनुज गुप्ता को जेल कर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अनुज गुप्ता पेशे से अधिवक्ता बताया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें