सांकरा : कार में 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस को 18 नवम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भगतदेवरी ओवर ब्रीज के नीचे एक सफेद कलर की मारुती RITZ (रिज) कार क्रमांक CG 13 CA 0893 में देशी हाथ भटठी महुआ शराब ब्रिकी करने हेतु रखा है पुलिस स्टाफ भगतदेवरी ओवर ब्रीज के नीचे मुखबीर के बताये स्थान को घेराबंदी किये घटना स्थल पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम हेमंत खुंटे पिता जयराम खुंटे उम्र 29 साल साकिन पिलवापाली थाना बसना जिला महासमुंद का रहना बताया.
आरोपी के कार में रखे समान के बारे में पुछने पर उक्त कार में एक नीले कलर की प्लास्टिक् ड्रम में 50 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब किमती 10000 रुपये को पेश किया तथा उसके कब्जे में एक नग मोबाईल किमती 4000 रुपये जुमला किमती 164000 रुपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया।