BREAKING : Zomato के  सह-संस्थापक मोहित गुप्ता  ने  दिया इस्... - CG Sandesh

BREAKING : Zomato के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु । ऑनलाइन फूड डिलिवरी के लिए देश भर में प्रसिद्ध जोमैटो के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने 5 सालों तक सेवाएं देने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मई 2020 में गुप्ता जोमैटो के सह-संस्थापक बने थे गुप्ता ने अपनी टीम को भेजे एक संदेश में कहा कि जोमैटो से आगे बढ़ने का फैसला कर रहा हूं ताकि जीवन में अन्य अज्ञात मौकों की तलाश कर सकूं, जो उन्हें जिंदगी में मिलती है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने दीपी (दीपिंदर गोयल) को और अधिक परिपक्व और आत्मविश्वासी लीडर बनते हुए देखा है जो अब आप सभी के साथ व्यवसाय को उज्‍जवल भविष्य की ओर ले जाने में पूरी तरह सक्षम हैं।



हाल के दिनों में जोमैटो से यह तीसरा हाई-प्रोफाइल इस्तीफा है। इस सप्ताह की शुरूआत में जोमैटो ने घोषणा की कि राहुल गंजू ने अपना 5 साल का कार्यकाल समाप्त कर दिया है। महीने की शुरूआत में, जोमैटो के वैश्विक विकास के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ झावर ने भी अपनी विदाई की घोषणा की।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें