नहर किनारे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका… - CG Sandesh

नहर किनारे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका…

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती को शव मिला है। मरने वाली युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर मरने वाली की पहचान की जा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह खमतराई स्थित गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की पहचान करा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास कोई सामान भी नहीं है। शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर गुमशुदा महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पीएम कराने तैयारी की जा रही है। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।



सुनसान क्षेत्र, किसी ने नहीं देखा आते-जाते
गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर के आसपास आबादी कम है। इसके कारण किसी ने युवती को आते-जाते नहीं देखा है। इसके अलावा आसपास के लोगों ने किसी संदिग्ध की जानकारी से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मरने वाली की पहचान के बाद जांच आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास के थानों में महिला की तस्वीर भेजकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है।

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

मौके पर मिली स्थितियों के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे शव को छोड़कर भाग निकले। शव की पहचान के बाद उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ में और जानकारियां मिलेगी। साथ ही पीएम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर जांच के बिंदू तय किए जाएंगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें