22 वर्षीय सगे फूफा ने आठ साल की बच्ची से किया रेप - CG Sandesh

22 वर्षीय सगे फूफा ने आठ साल की बच्ची से किया रेप

 इटारसी : मध्यप्रदेश में एक मासूम आदिवासी बच्ची से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदे ने रेप की वारदात के बाद मासूम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार आट साल की नाबालिग बच्ची से 22 वर्षीय सगे फूफा राहुल कबड़े निवासी शाहपुर ने रेप किया। रेप की वारदात के बाद नाबालिग की हत्या कर केसला ब्लॉक के कालाआखर के जंगल में शव को फेंक दिया। मृतका नाबालिग चौथी कक्षा की छात्रा थी।



आरोपी फूफा सुबह 11 बजे नाबालिग को दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले गया था। अपने घर पर ही दरिंदे ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस कालाआखर के जंगल में नाबालिग के शव को रातभर तलाश करती रही। सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर शव को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ केसला थाने में धारा 302, 376 का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना के एक दिन पूर्व आरोपी राहुल ससुराल आया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें