शिक्षक ने छात्रा के सामने पी शराब, वीडियो वायरल होने पर शिक्... - CG Sandesh

शिक्षक ने छात्रा के सामने पी शराब, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक निलंबित

जशपुर जिले के एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के सामने शराब का सेवन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को नाबालिग छात्रा के सामने बैठकर शराब पीने वाले शिक्षक गौरीशंकर भगत का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. शिक्षक रोगबहार गांव में आदर्श स्कूल में पदस्थ था.

शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से स्कूलों में शराब का सेवन कर नहीं आने के लिए सभी से शपथ पत्र भी भरवाऐ जा रहे हैं. इस शपथ पत्र का उलंघन करने पर पुलिस थाने में FIR की कार्यवाही निर्धारित की गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें