BJP का बड़ा एक्शन, 7 बागी नेताओं को किया निलंबित - CG Sandesh

BJP का बड़ा एक्शन, 7 बागी नेताओं को किया निलंबित

Gujarat Election : गुजरात में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागी नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। तो वहीं चुनाव में भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है जिससे टिकट न मिलने पर नेता बगावत करने पर उतर आए हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए गुजरात बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के 7 नेताओं को निलंबित कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, भाजपा ने मधु श्रीवास्तव, अरविंद लदानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, धवल सिंह झाला समेत 7 नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 1 और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को आएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें