पटेवा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिथौरा प्रेमलाल साहू द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक गोपाल ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 20/11/2022 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सहदेव लहरे पिता प्रेमसागर लहरे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जेप से तीन अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमती 4500 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी सहदेव लहरे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 283/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक गोपाल ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा, सउनि बलराम साहू, आरक्षक सुनील चन्द्रवंशी, तिलक साहू, गिरीवर साहू एवं प्रआर पुष्पलता ठाकुर थाना पटेवा के द्वारा किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें