तेन्दूकोना : झोपड़ी में लोगों को अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार
तेन्दूकोना पुलिस को 20 नवम्बर को मुखबीर के सूचना मिला कि टिकेश्वर निषाद निवासी बुन्देली बाजार चौक पास बरगद पेड़ के बाजू में बने झोपड़ी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये मौका स्थान पहुंचकर घेराबंदी किये शराब पीने वाले पुलिस पार्टी को देखकर भाग गये। एक व्यक्ति मिला नाम पता पूछने पर वह व्यक्ति अपना नाम टिकेश्वर निषाद पिता जितेन्द्र निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी बुन्देली का रहने वाला बताया।
पुलिस स्टाफ झोपड़ी नुमा से एक 180ML वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरी हुई करीबन 100ML देशी प्लेन शराब किमती 50/-रूपये 02 नग डिस्पोजल गिलास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के कृत्य धारा सदर 36(C) का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
अन्य सम्बंधित खबरें