CG News : स्कार्फ से गला घोंटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोप... - CG Sandesh

CG News : स्कार्फ से गला घोंटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर : बिलासपुर में महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पांच बच्चों की मां एक अधेड़ को दिल दे बैठी। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे। लेकिन, बीते दो साल से वह अधेड़ को छोड़कर अपने बच्चों के पास आ गई। ऐसे में अधेड़ प्रेमी ने उसके चरित्र पर शंका करने लगा। इसी के चलते उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने स्कार्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। दोपहर में कुछ लोगों ने महिला की पहचान मुन्नी बाई केंवट के रूप में की।

सख्ती से पूछताछ में हत्या करना स्वीकार

सब इंस्पेक्टर बीआर सिन्हा ने बताया कि संदेही युवक अजय का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पहले वह गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने महिला की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह दूसरे युवक से बात करती थी। पुलिस ने आरोपी अजय से महिला का मोबाइल बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें