दृश्यम 2 : जानिए कब और कहां देखें, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी ... - CG Sandesh

दृश्यम 2 : जानिए कब और कहां देखें, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी ‘दृश्यम 2’

 बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ कमाल कर रही है। अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के ओपनिंग डे से दर्शकों का प्यार फिल्म को मिल रहा है। वहीं फिल्म अब जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।

‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रिया सरन भी हैं। बता दें फिल्म को 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। रिलीज के पहले ‘दृश्यम 2’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और जिसमें 3900 टिकट बिके थे। वहीं ‘दृश्यम 2’ ने तीन दिनों में 63.97 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।


इस समय होगी ओटीटी पर रिलीज

फिल्म ‘दृश्यम 2’ साल 2021 में रिलीज हुई मोहनलाल की ‘दृश्यम 2’ की हिंदी रीमेक है। वहीं फिल्म को अब ओटीटी पर देखना आसान हो गया। फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं। लेकिन इस देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म की थिएटर रिलीज और इसके ओटीटी प्रीमियर के बीच कम से कम 6 हफ्ते का अंतर होगा। ‘दृश्यम 2’ प्राइम वीडियो पर दिसंबर में या जनवरी की शुरुआत में आएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें