दुधमुंहे बेटे को छोड़ फांसी के फंदे से झूली महिला… - CG Sandesh

दुधमुंहे बेटे को छोड़ फांसी के फंदे से झूली महिला…

  देवरी : एक महिला ने अपने तीन माह के दुधमुंहे बेटे को छोड़ फंदे से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त ली। घटना देवरी थाना क्षेत्र के परसाटांड पंचायत के बजगुन्दा मिस्त्री टोला की है। बताया जाता है कि बजगुंदा मिस्त्री टोला निवासी शिवदानी राणा की पत्नी रेणु देवी 25 वर्ष रविवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने तीन माह के बच्चे को लेकर कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद बेड रूम बच्चे की रोने की आवाज आई तो घर के अन्य सदस्याें ने दरवाजा खटखटाया। पर काेई जवाब नहीं मिला ताे परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर गए ताे देखा कि रेणु गमछा के सहारे फंदे में लटकी हुई थी।


सूचना पा कर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर कफजे में कर लिया। मृतका के पति शिवदानी राणा ने बताया कि रविवार को अपनी साली संगीता कुमारी का रिश्ता तय करने तिलैया जाने वाले थे तो पत्नी भी अपने मायके जाने का जिद करने लगी। बच्चा छोटा रहने के कारण उसको साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इस कारण गुस्से में फांसी लगाई है।। इस बाबत देवरी थाना के प्रभारी थानेदार संगम पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें