CG News : 16 साल की छात्रा के साथ रेप, इन्स्टाग्राम में हुई ... - CG Sandesh

CG News : 16 साल की छात्रा के साथ रेप, इन्स्टाग्राम में हुई थी दोनों की दोस्ती

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की स्टूडेंट को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। सोमवार की सुबह छात्रा स्कूल जाने निकली थी। तभी उससे मिलने के लिए युवक आया और अपनी बाइक में बैठाकर चाचा के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की तखतपुर में अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। घबराए परिजनों ने स्कूल और उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई। तब भी वह नहीं मिली।


बाइक में छोड़कर भाग गया युवक
इधर, दोपहर बाद शाम होने से पहले ही तखतपुर क्षेत्र के राजपुर निवासी युवक पंकज खांडे लड़की को अपनी बाइक से लेकर आया और उसे छोड़कर भाग निकला।

परिजनों को बताई आपबीती, तब ले गए थाना
लड़की को घर आते देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उसने पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पंकज खांडे उसे अपनी बाइक से अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसने उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, युवक से बातचीत करती थी छात्रा
पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से पंकज खाण्डे से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार की सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घूमाने की बात बोला और अपने चाचा के घर ले गया। वह लड़के की हरकतों का विरोध करती रही। पर वह एक नहीं सुना।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें