तीन बच्चों समेत पानी टंकी में कूदी महिला, जाने फिर क्या हुआ  - CG Sandesh

तीन बच्चों समेत पानी टंकी में कूदी महिला, जाने फिर क्या हुआ

 हरियाणा : जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर की है जब महिला ने अपने मकान के भीतर बनी टंकी में छलांग लगा दी।



तीनों बच्चों की हुई मौत

 पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शकुनत (33) को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए टंकी में कूदी थी।

पुलिस कर रही जांच

 पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था। नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया, ‘‘महिला के पति मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम सभी शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।’’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें