पटेवा : अवैध शराब पिलाते 02 व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार  - CG Sandesh

पटेवा : अवैध शराब पिलाते 02 व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को 23 नवम्बर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लखनपुर में नीलकण्ठ हिरवानी अपने घर के सामने बाड़ी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम लखनपुर में नीलकण्ठ हिरवानी के घर के सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा नीलकण्ठ हिरवानी उर्फ ननकी पिता इंदन हिरवानी उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 ग्राम लखनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया.जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रहा था एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।


इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि लामी से बरेकेल कला जाने का मार्ग छोटा पुलिया के पास ग्राम पण्डरीपानी में बसंत कुमार भारद्वाज द्वारा आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ लामी से बरेकेल कला जाने का मार्ग छोटा पुलिया के पास ग्राम पण्डरीपानी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा बसंत कुमार भारद्वाज पिता गोविन्द भारद्वाज उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया, जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रहा था एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें