शराब दुकान के सुपरवाइजर गिरफ्तार.. - CG Sandesh

शराब दुकान के सुपरवाइजर गिरफ्तार..

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते शराब दुकान के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गबन के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. आडिट प्रक्रिया के दौरान राशि गबन का खुलासा हुआ था. आरोपी ने शासकीय देशी मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हुए ₹5,52,120 का गबन किया था. जिसकी शिकायत मिली थी.


जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को दबोचा है. आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र कुमार घृतलहरे पिता मन्नू लाल घृतलहरे उम्र 29 साल साकिन गदहीडीह चौकी लवन बताया। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें