जलती हुई लकड़ी से शराबी पति ने पत्नी से की मारपीट… - CG Sandesh

जलती हुई लकड़ी से शराबी पति ने पत्नी से की मारपीट…

चिरमिरी बैकुंठपुर :  खाना मांगने के मामूली विवाद के कारण शराबी पति ने पत्नी को जलती हुई लकड़ी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल पत्नी की रिपोर्ट पर थाना में आरोपी पति के खिलाफ हत्या के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि केराडोल निवासी रेशमा अपने बच्चों के साथ रहती है। घटना वाले दिन शराबी पति प्रदीप देशमुख खाना मांगने के मामुली विवाद के चलते जलती हुई लकड़ी उठाकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे उसकी पत्नी के कपड़े में आग लग गई। वह आग बुझाने के लिए घर में यहां-वहां भागने लगी। किसी तरह आग बुझाने में पत्नी सफल हुई, लेकिन तब तक उसके शरीर का काफी हिस्सा आग की चपेट में आने से झुलस गया।


घायल ने बताया कि कपड़े में लगी आग की वजह से सीना, पेट, दोनों पैर समेत जांघ झुलस गया। वहीं पत्नी के साथ इस तरह मारपीट करने की घटना होने के बाद पति ने किसी से नही बताने की बात कही और यह भी कहा कि वह इलाज कराएगा। पड़ोसी की मदद से आग से झुलसी पत्नी को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां घायल के परिजन भी पहुंचे। इसके बाद घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति जान से मारने की मंशा से जलती हुई लकड़ी से उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें