कार अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 4 घायल - CG Sandesh

कार अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 4 घायल

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले युवक हिर्री क्षेत्र के ढाबे से खाना खाने के बाद लौट रहे थे। चकरभाठा स्थित गुस्र् नानक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ( high speed car)अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन घायल हो गए।



चकरभाठा थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि बुधवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र के शांति नगर निवासी अक्षत सिंह(22) अपने साथियों राहुल श्रीवास्तव(22) निवासी 27 खोली, विवेक जान(25) व अर्पित कुजुर के साथ घूमने निकले थे। उनकी कार को परसदा निवासी तुषार कौशिक चला रहा था।पांचों ने रायपुर रोड स्थित किसी बार में शराब पी। इसके बाद खाना खाने के लिए हिर्री क्षेत्र के ढाबे में गए। खाना खाने के बाद पांचों बिलासपुर ( bilaspur) लौट रहे थे। चकरभाठा क्षेत्र के गुरु नानक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें