शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल  में हुई जमकर मारपीट, चार छात्र ग... - CG Sandesh

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई जमकर मारपीट, चार छात्र गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद/ जिले के नगरपंचायत राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोहरसी में मामूली विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमे चार स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल छात्रों को इलाज के लिए पाण्डुका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।




वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों के बीच हुई झड़प को शांत कराया है। इसके साथ ही घायल छात्रों के प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के साथ थाने पहुंच कर घायल छात्रों से बयान ले रही है। पूरी घटना पाण्डुका थानाक्षेत्र के ग्राम लोहरसी का है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें