योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दो... - CG Sandesh

योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दोनों ने किए एक-दूसरे पर हमले

गुजरात चुनाव की तारीख जैसे नजदीक आ रही वैसे ही प्रदेश का राजनीतिक पारा गर्म होता जा रहा है। सभी पार्टियां और उनके नेता एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कोई भी जरा सा भी मौका नहीं छोड़ रहा है। वहीं इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीर सोमनाथ में एक रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “यह जो दिल्ली से आम आदमी पार्टी का नमूना आया है, वह आतंकवादी का सच्चा हितैषी है। इन्होने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया। जब भारत की सेना पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो इसका सबूत मांगते हैं। एकतरफ पाकिस्तान चिल्ला रहा था कि भारतीय सेना ने हमारी कमर तोड़ दी है वहीं लेकिन आम आदमी को इसका भी प्रमाण चाहिए।” उन्होंने कहा कि, आतंकवाद और भ्रष्टाचार आम आदमी पार्ट्री और उनके नेताओं के जीन में है। उन्होंने कहा कि, ये लोग आतंकवादी के समर्थक हैं और इन्हें वोट देकर अपने वोट को बर्बाद न करें।

अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

वहीं योगी आदित्यनाथ के इस आरोप के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर वीडियो के जवाब में कहा कि, “अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।”बता दें कि, इन दिनों गुजरात में राजनीतिक माहौल खूब गरमाया हुआ है। प्रदेश में 2 चरणों में चुनाव होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें