BREAKING : रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहा, 60... - CG Sandesh

BREAKING : रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहा, 60 फीट ऊंचाई से पटरी पर गिरे लोग, कई घायल

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुट ओवरब्रिज का हिस्सा ढहाने से एक बड़ा हादसा हो गया है। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ है। ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट बताई जा रही है। जब ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहा तो इस हादसे में कई लोग 60 फीट ऊंचाई से नीचे पटरी पर गिरे हैं।

इस हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।



बता दें कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें