भीषण हादसा : मुर्गी फार्म में लगी आग, 4 हजार मुर्गी के बच्चो... - CG Sandesh

भीषण हादसा : मुर्गी फार्म में लगी आग, 4 हजार मुर्गी के बच्चों की जलकर मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 4 हजार मुर्गियों के चूजे जलकर कर राख हो गईं. जिससे फार्म मालिक को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. फायर बिग्रेड व गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.




पूरी घटना फफूंद थाना क्षेत्र के खजुआ गडीया गांव का है. जहां गणेश शंकर ने हाल ही में चूजे लेकर मुर्गी फार्म का धंधा शुरु किया था. गणेश ने खेतों में मुर्गी फार्म बनाया था. फॉर्म में 4 हजार मुर्गी के बच्चे थे, लेकिन रविवार की दोपहर को अचानक बिजली केबल से फाल्ट हो गया. जिससे चिंगारी निकलने से पुआल में जा गिरी और मुर्गी फॉर्म में आग लग गई. आग लगने से उनमें पल रहे मुर्गी के 4 हजार बच्चे जल कर मर गए.वहीं आग लगने के बाद बड़ी संख्या में गांव लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बुझ नहीं पाई. जिसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक मुर्गी के बच्चे जलकर मर गए थे.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें