यहाँ से होकर गुजरने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के बदल... - CG Sandesh

यहाँ से होकर गुजरने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के बदले रूट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर जाने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है. जिससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. झांसी मंडल में रेलवे का नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है. जिस कारण दरभंगा-अहमदाबाद सप्ताहिक एक्सप्रेस समेत 4 स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर से रद्द कर दी गई हैं. गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेन के रूट बदले गए.

ये गाड़ियाँ रहेंगी निरस्त

  • 28 नवंबर को दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल
  • 29 को पुणे-लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल
  • पुणे-लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल
  • 30 नवंबर को लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल

इनके रूट बदले

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस- परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0-ग्वालियर-ऊडी, मोड-इटावा-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी.

गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस- परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.के रास्ते चलाई जाएगी.

पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस- परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-ग्वालियर-ऊडी मोड-इटावा-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी.

बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस- परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के रास्ते चलाई जाएगी.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें