कोमाखान : शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति गिरफ्तार  - CG Sandesh

कोमाखान : शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस को 29 नवम्बर को जैसे ही ग्राम भिलाईदादर, से लिटियादादर आम रोड पर पहुंचे उसी समय देखा कि एक व्यक्ति आम रास्ते पर शराब पीकर पड़ा था. जिससे आम व्यक्तियों को दुविधा हो रही थी कि मौके पर गवाहान के समक्ष उठाकर पुछताछ किया गया. जो अपना नाम सेतराम लहरे पिता किशुन लहरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम भिलाईदादर थाना कोमाखान जिला महासमुंद का रहने वाला बताया । सेतराम लहरे को सीएचसी बागबाहरा आरक्षक क्रमांक 286 को भेजकर डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया । डाक्टर साहब द्वारा अपने मुलाहिजा रिपोर्ट में शराब पीने का उल्लेख किये हैं ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च) (1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें