मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर - CG Sandesh

मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

मध्य प्रदेश। मंडला जिले में पुलिस और नक्सल के बीच मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही कुछ नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। मामला मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूपखार इलाके का है। फिलहाल, इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉकफोर्स टीम ने कान्हा किसली पार्क से आगे सूपखार इलाके में हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस को इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉकफोर्स टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नक्सिलयों ने टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसके बाद हॉकफोर्स टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सली कान्हा भोरमदेव कमेटी में सक्रिय थे। वहीं नक्सलियों की संख्या कितनी थी इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है।


बालाघाट और मंडला जिले के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली भागने में कामयाब रहे हैं, जिन्हें जंगल में हॉकफोर्स की टीम तलाश कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें