BREAKING : पूर्व राष्ट्रपति का निधन - CG Sandesh

BREAKING : पूर्व राष्ट्रपति का निधन

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि आज दोपहर स्थानीय समयानुसार 12:13 बजे शंघाई में उनका निधन हुआ. समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।



पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने गृह शहर शंघाई में अंतिम सांस ली. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी, संसद, कैबिनेट और सेना ने चीन के लोगों को पत्र लिखकर उनके निधन की जानकारी दी है. पत्र में लिखा गया है कि कॉमरेड जियांग जेमिन की मौत हमारी पार्टी और हमारी सेना और सभी जातीय समूहों के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. साथ ही इस पत्र में जियांग जेमिन को एक उत्कृष्ट नेता, एक महान मार्क्सवादी, राजनेता, सैन्य रणनीतिकार और राजनयिक के रूप में वर्णित किया गया है।


कौन थे जियांग जेमिन?

जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था. उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया. जियांक का निधन ऐसे समय हुआ है, जब कोविड प्रतिबंधों के कारण चीन के अलग-अलग शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है. जियांग के शासनकाल में तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें