खल्लारी : घर के बाड़ी में रखा था अवैध शराब, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
खल्लारी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने घर के बाड़ी में अवैध शराब बेचने के लिए रखा था. पुलिस को 1 दिसम्बर को मुखबीर से सूचना मिला की आरोपी के घर के बाड़ी के पीछे ग्राम भीमखोज संतोषी नगर में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है.
सूचना मिलने पर थाना खल्लारी स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया. घर के बाड़ी के पीछे में रखे 20 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरा 09 लीटर महुआ शराब मिला, आरोपी के नाम पता पूछने पर अपना नाम समारू ध्रुव पिता श्याम लाल ध्रुव उम्र 32 साल निवासी भीमखोज संतोषी नगर थाना खल्लारी के पास से महुआ शराब 09 लीटर जिसकी कीमत ₹1800 जप्त किया गया एवं आरोप समारू ध्रुव के विरुद्ध थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 187/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना प्रभारी खल्लारी उमा कांत तिवारी,प्रआर. गणेशु बंजारे महेश डहरिया, आर. गोविन्द बेहरा, कुलेश्वर साहू, महिला आरक्षक कविता यादव का विशेष योगदान रहा ।