1 साल में 5 नक्सलियों को  हॉकफोर्स के जवानों ने किया गया ढे... - CG Sandesh

1 साल में 5 नक्सलियों को हॉकफोर्स के जवानों ने किया गया ढेर, IG ने जवानों की थपथपाई पीठ

बालाघाट के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूपखार व मोतीनाला के बीच जामशेरा में 1 दिन पहले हॉकफोर्स के जवानों ने मुठभेड़ में 32 लाख रुपए के ईनामी 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था। मारे गए नक्सलियों में एक जीआरबी केबी डिवीजन की समन्वय टीम का प्रभारी गणेश मरावी (35) व भोरमदेव कमेटी पीएल-2 का एसीएम कमांडर राजेश है।

इस सफलता पर बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने हॉकफोर्स के जवानों की पीठ थपथपाई है। बालाघाट पुलिस कंट्रोल रूम में इस संबंध में घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए आईजी संजय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई बालाघाट और मंडला हॉकफोर्स की सयुक्त टीम ने की ह। नक्सलियों से एके 47 और 315 बोर की रायफल और साहित्य व पर्चे बरामद किए गए हैं।



 साल भर के भीतर बालाघाट में यह दूसरा एनकाउंटर है। बालाघाट पुलिस ने इसके पहले बहेला थाना क्षेत्र के पांढरीपाठ के जंगल में 3 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अब 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इस तरह से साल भर में 5 नक्सलियों को ढेर किया गया है। इस मामले में भी आईजी ने बालाघाट पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ सहित पूरे बल की सराहना की है। इस घटनाक्रम के बाद इस समय जंगल में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है। 300 से अधिक जवानों को जंगल में उतारा गया है। जिसमें बालाघाट, मंडला और सूकमा के बल का सहयोग लिया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें