पिथौरा : माता-पिता के यहाँ जाने से मना करती थी पत्नी, जाने प... - CG Sandesh

पिथौरा : माता-पिता के यहाँ जाने से मना करती थी पत्नी, जाने पर पत्नी और बच्चों ने मिलकर पीटा.

पिथौरा थाना के ग्राम गढ़बेड़ा में एक व्यक्ति को अपने पिता के घर जाने पर उसकी पत्नी और बच्चों ने मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की. जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में की है.

तेजप्रसाद वस्त्राकर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे अपने माता, पिता, भाई, बहन के यहाँ ग्राम झलप जाने से मना किया था. जिसके चलते तेजप्रसाद एक वर्ष तक झलप नही गया और अपने माता, पिता, भाई, बहन से नही मिल पाया. लेकिन इस वर्ष दीवाली के समय तेजप्रसाद को उसके पिता झलप में मिले थे तो वह उनके घर चला गया था.

इसके बाद 1 दिसंबर को रात्रि करीब 11:30 बजे तेजप्रसाद ने जब अपनी पत्नि मधु वस्त्राकर,  पुत्र पुनम कुमार वस्त्राकर, पुत्री प्रिया वस्त्राकर से अपने निजी वाहन के किराये रकम के संबंध में पुछताछ की तो उसका किसी ने  हिसाब नहीं दिया. तथा तेजप्रसाद को तू अपने मां, बाप, भाई, बहन के यहां झलप क्यों जाता है, कहकर उसकी पत्नि मधु वस्त्राकर, पुत्र पुनम कुमार वस्त्राकर, पुत्री प्रिया वस्त्राकर ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये.

मारपीट करने से तेजप्रसाद को चोंटे आयी है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने मधु वस्त्राकर, पुनम कुमार वस्त्राकर और  प्रिया वस्त्राकर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें