बसना : कुरचुण्डी में महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर डी.जे. डांस ... - CG Sandesh

बसना : कुरचुण्डी में महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर डी.जे. डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बसना : ग्राम कुरचुण्डी में महालक्ष्मी पुजा के अवसर पर प्रथम वर्ष डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्राम वासी और राजीव युवा मितान क्लब द्वारा रखा गया था। जिसमें कुल 30 डांस ग्रुप एकल एवं सामुहिक ग्रुप ने भाग लिया था। शानदार प्रस्तुति दे कर दर्शको का मन मोहते हुये सामुहिक डांस ग्रुप पिथौरा के डांस ग्रुप-हरदी के चिन्हा को प्रथम स्थान मिला (7000 रुपये समिति द्वारा प्रदत )। दूसरे स्थान पर- स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर (बिलासपुर) (5000 रुपये समिति द्वारा प्रदत)। तीसरे स्थान पर - आर. एन. साम्भर (बागबाहारा) रहे। (3000 रुपये समिति द्वारा प्रदत)।

युगल और सिंगल डांस प्रतिभागियों में उत्तर प्रदेश निवासी दिगविजय सिंह जिन्होने बहुत ही शानदार प्रस्तुति देकर शिव तांडव सभी दर्शको का मन लुभाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। (3000 रुपये समिति द्वारा प्रदत)।
दूसरा स्थान ओडिशा की डांसर वर्षा रानी को मिला (2000 रुपये गुलापी भोजकुमार द्वारा प्रदत)। तीसरे स्थान प्राप्त किया - टू लिट्टील स्टार सिस्टर (बसना) (1000रुपये समिति द्वारा प्रदत) चौथे स्थान पर ओडिसा की डांसर आस्था सोना रही (500रुपये समिति द्वारा प्रदत ) तथा पाचवें स्थान पर पवन-हिना रायपुर रहे. (500रुपये समिति द्वारा प्रदत)।

इस प्रतियोगिता के जज प्रमोद सांडे ओडिशा से एवं घनश्याम साव, हलधर साव थे और मंच का संचालन सुभाष साव कर रहे थे। सभी डांस प्रतिभागियों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी. ग्राम पंचायत के सभी निवासियों न इन प्रतिभागियों को धन्यवाद अर्पित किया जिन्होने इस प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति देकर प्रोग्राम को सफल बनाने में हमारा साथ दिया। इस प्रोग्राम के प्रमुख अतिथी डॉ. सम्पत अग्रवाल (निलांचल सेवा समिति के संस्थापक), वृन्दावती सोमनाथ पांडे ( जिला सदस्य),सरपंच गुलापी भोजकुमार साव एवं समस्त पंच गण थे। उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों का भरपुर सहयोग रहा। उक्त जानकारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें