सरायपाली : पत्नी और पोते के साथ बेटी के यहाँ छट्ठी कार्यक्रम... - CG Sandesh

सरायपाली : पत्नी और पोते के साथ बेटी के यहाँ छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पिता की सड़क हादसे से मौत, माँ को आई गंभीर चोट.

2 दिसम्बर को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरीनडीपा में अपने बेटी के यहाँ छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पिता की कार्यक्रम में पहुँचने से पहले सड़क हादसे में जोरदार टक्कर से मौत हो गई. जबकि माँ और एक बच्चे को चोट आई है.

ग्राम रक्शा थाना कोसिर, सारंगढ निवासी दूलेश ने पुलिस को बताया कि 2 दिसम्बर को लोहरीनडीपा में उसकी बुआ लक्ष्मी मिरी के यहां छट्ठी का कार्यक्रम था, जिसमे शामिल होने उसके पिताजी रामाधीन लहरे,  उसकी मीना लहरे एवं पुत्र दिव्यांश लहरे उम्र ढाई वर्ष को लेकर मोटर सायकल क्र. HF डिलक्स क्र. CG22W 5346 से ग्राम रक्शा से लोहरीनडीपा जाने 11 बजे घर से निकले थे.

इसके बाद करीब  12:30 बजे के आसपास माधोपाली मेन रोड पर विपरीत दिशा सरायपाली की ओर से आ रहे मोटर सायकल फैशन प्रो क्र. CG 13 AE 4965 का चालक अपने मोटर सायकल को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके पिताजी के मोटर सायकल को जोर से टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस एक्सीडेंट से मोटर सायकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा रामाधीन लहरे की मौके पर ही मृत्यु हो गया, मीना लहरे को सिर, मुंह व कमर में गंभीर चोट लगा है तथा बच्चे को भी चोट लगा.

घटना के बाद फोन कर डायल 112 को बुलाकर घायलों को सरायपाली अस्पताल भिजवाया गया. मामले की शिकायत पर  फैशन प्रो मो0सा0 क्र. CG 13 AE 4965 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें