पटेवा : गलत दिशा से आ रही फ़ॉर्च्यूनर कार की ठोकर से खेत में... - CG Sandesh

पटेवा : गलत दिशा से आ रही फ़ॉर्च्यूनर कार की ठोकर से खेत में उतरी कार, 2 महिलाएं रायपुर रिफर.

पटेवा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली मोड़ पर गलत दिशा से आ रही तेज फार्चुनर कार चालक ने कार से बरगढ़ जा रहे बागबाहरा निवासियों को ठोकर मार दी. जिससे कार खेत में उतर गई और इस घटना में 4 लोगो को चोट आई, जिनमे दो महिलाएं रायपुर रिफर की गयी हैं.  

दीपक अग्रवाल पुलिस को बताया कि 1 दिसम्बर 2022 को वह अपने मौसा श्रीराम अवतार अग्रवाल, मौसी किरण लता अग्रवाल एवं बिंदिया अग्रवाल के साथ वाहन कार क्रमांक OD17E8923 से रायपुर से बरगढ़ जा रहा  था. तथा वाहन को  ड्रायवर महेश्वर मिर्धा चला रहा था.

इसके बाद शाम करीबन 05 बजे एनएच 53 रोड सोनासिल्ली मोड़ के पास सामने से गलत दिशा से आ रही फार्चुनर कार क्रमांक CG 04 KX 1313 का चालक अपने वाहन कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन कार क्रमांक OD17E8923 नीचे रोड किनारे उतर कर क्षतिग्रस्त हो गया. एवं एक्सीडेंट से कार में बैठे श्रीराम अवतार अग्रवाल, किरण लता अग्रवाल एवं बिंदिया अग्रवाल तथा ड्रायवर महेश्वर मिर्धा को चोट आया, जिसे उपचार हेतु एम्बुलेंस वाहन से प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लाया गया जहाँ से  किरण लता अग्रवाल एवं बिंदिया अग्रवाल को रायपुर रिफर किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार क्रमांक CG 04 KX 1313 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें