सैन्य अभियान में मारा गया आतंकी कमांडर  - CG Sandesh

सैन्य अभियान में मारा गया आतंकी कमांडर

 पाकिस्तानी / सेना ने देश के उत्तर-पश्चिम कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में एक अभियान के दौरान एक आतंकवादी कमांडर को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार शाम कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा जिले के उत्तरी वजीरिस्तान के शेवा इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई। 

आईएसपीआर ने कहा, गोलीबारी के दौरान मुहम्मद नूर उर्फ सरकाई नाम का एक कुख्यात आतंकवादी कमांडर मारा गया। मारे गए आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें