डिप्टी चीफ इंजीनियर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - CG Sandesh

डिप्टी चीफ इंजीनियर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई को इस मामले की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने मौके पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।



जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार मित्तल उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे. इस संबंध में काव्या इंटरप्राइजेज के सुनील श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि डिप्टी चीफ इंजीनियर बिल के सिलसिले में अरुण मित्तल रिश्वत मांग रहे हैं।

रिश्वत संबंधी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की तैयारी की और छापा मारा. सीबीआई टीम ने मौके पर पहुंचकर अरुण कुमार मित्तल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें