तेन्दूकोना : ससुर कहां है पुछने पर महिला पंच को जमकर पीटा - CG Sandesh

तेन्दूकोना : ससुर कहां है पुछने पर महिला पंच को जमकर पीटा

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम डोंगाझर में ससुर कहां है पुछने पर महिला की जमकर पिटाई कर दी है, पार्थीया ने अपनी शिकायत पुलिस से की है.
कुंजरानी चक्रधारी पुलिस को बतायी कि वह ग्राम डोंगाझर चौकी बुंदेली की रहने वाली है, रोजी मजदूरी का काम करती है, वर्तमान में ग्राम पंचायत बिराजपाली के वार्ड क्र0 12 के वार्ड पंच है कि 03 दिसम्बर 2022 को वह शाम करीबन 06/30 बजे अपने घर के सामने ही खड़ी थी कि उसी समय गांव के उसके रिश्ते के ससुर, बेटा सतीश चक्रधारी पिता साधुराम चक्रधारी उसके घर के पास आया. तब पार्थिया सतीश चक्रधारी से पुछी की मेरे ससुर कहां है पुछने पर सतीश चक्रधारी पार्थिया को बोला की मै तुम्हारे ससुर का ठेका लिया है कहकर पार्थिया को मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मार दुंगा कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर बाल को पकड़ कर नीचे जमीन पर गिरा दिया. जिससे उसके सीने में एवं दाहिने पैर घुटने के पास चोट आई है गला में दर्द हो रहा है. घटना को जितेन्द्र चक्रधारी, जीवन यादव देखें एवं सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें