बागबाहरा : 12 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस को 03 दिसम्बर को मुखबिर के सूचना पर बोकमुडाखुर्द से रैताल जाने का कच्चा रास्ता, तेन्दू पेड के पास आरोपी चैतुराम मांझी पिता पुरनो राम मांझी उम्र 53 वर्ष साकिन बोकरामुडाखुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से दो 05-05 लीटर धारिता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकिन में 04-04 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 08 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बकमा से कोटरीपानी जाने का रास्ता पर आरोपी पीला राम मरकाम पिता लक्ष्मण मरकाम उम्र 19 साल साकिन कोटरीपानी थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 4 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब कीमती 800 रूपये को विधिवत जप्त कर मौके पर गवाहो के समक्ष सीलबंद कर किया गया। आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।