पिथौरा : अवैध शराब बिक्री करते 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो ग... - CG Sandesh

पिथौरा : अवैध शराब बिक्री करते 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 03 दिसम्बर को मुखबीर सुचना मिला कि ग्राम सोनासिल्ली का टीकम ध्रुव अपने घर परछी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी का बना हुआ महूआ शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ सुचना पर रवाना होकर ग्राम सोनासिल्ली में मौके पर गवाह के साथ आरोपी टीकम ध्रुव पिता पंचराम ध्रुव उम्र 36 वर्ष निवासी सोनासिल्ली के कब्जे से एक 15 लीटर के प्लास्टिक डिब्बा में रखा 08 लीटर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब एवं 05 प्लास्टिक डिब्बा में महूआ निर्मित पास कीमती 2,000/- रूपये जप्तकर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरूद्ध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इसी तरह पिथौरा पुलिस को आरोपी गजेंद्र डडसेना पिता पुनित राम डडसेना उम्र 28 वर्ष साकिन अंसुला थाना सांकरा जिला महासमुंद के कब्जे से करीब 02 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी के विरूद्ध सदर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें