पटेवा : स्कूटी में 38 पौवा देशी प्लेन शराब ले जाते एक आरोपी ... - CG Sandesh

पटेवा : स्कूटी में 38 पौवा देशी प्लेन शराब ले जाते एक आरोपी गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को 03 दिसम्बर को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक काला रंग के स्कूटी क्रमांक CG 06 C 9627 में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब परिवहन करते झलप से बागबाहरा रोड में आने वाला है पुलिस स्टाफ मुखबीर सूचना से अवगत कराकर गवाहो को साथ लेकर झलप बागबाहरा रोड मुनगासेर मोड़ के पास में स्कूटी क्रमांक CG 06 C 9627 का इंतजार कर रहे थे. कुछ समय बाद छिलपावन की ओर से स्कूटी क्रमांक CG 06 C 9627 में एक व्यक्ति सवार होकर आते दिखा जो अपने स्कूटी के बीच में एक सफेद प्लास्टिक थैला में कुछ रखा था । जिसे संदेह के आधार पर रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम संतोष कुमार निषाद पिता नंदकुमार निषाद उम्र 32 साल साकिन ग्राम खुसरूपाली थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला बताया ।

संतोष कुमार निषाद के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अन्दर में कुल 38 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल भरी हुई जुमला 6,840 एमएल शराब कीमती 3,040 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक काला रंग की प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG 06 C 9627 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 15,000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें