रायगढ़ :  एस.डी.एम.रायगढ़ के विरुद्ध हाई कोर्ट अवमानना का नोटि... - CG Sandesh

रायगढ़ : एस.डी.एम.रायगढ़ के विरुद्ध हाई कोर्ट अवमानना का नोटिस जारी…

 रायगढ़ :  न्यायालय के अवमानना का एक प्रकरण सामने आया है जिसमे एस.डी.एम. रायगढ़ के विरुद्ध छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा न्यायालय अवमानना का प्रकरण दर्ज कर उन्हें हाईकोर्ट तलब करने के लिये नोटिस जारी किया गया है। न्यायालय अवमानना का यह प्रकरण अशोक कुमार मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा चेम्बर द्वारा स्थानीय पत्रकार विवेक श्रीवास्तव की ओर से पैरवी किये जाने वाले भू-अर्जन के मामले में दर्ज किया गया है।


एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा ने बताया की गगन शर्मा को कानूनी नोटिस जारी कर आगाह किया गया था कि उनके द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश की निरतंर अवमानना की जा रही है, इसलिये या तो वे हाईकोर्ट के आदेष का पालन करें अथवा उनके विरुद्ध न्यायालय अवमानना का प्रकरण दर्ज किया जावेगा। परंतु अनुविभागीय अधिकारी गगन शर्मा द्वारा मिश्रा चेंबर की इस नोटिस का न तो जवाब दिया गया, न ही हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया गया. जिसके पष्चात् उनके विरुद्ध कन्टेम्पट आफ कोर्ट की पीटीशन हाईकोर्ट में पेष की गई है, जो हाईकोर्ट द्वारा पंजीबद्ध कर ली गई एवं गगन शर्मा को तलब किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें