घर घुसकर सामूहिक बलात्कार कर प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दाग... - CG Sandesh

घर घुसकर सामूहिक बलात्कार कर प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, वीडियो भी बनाया

मुंबई से एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आई है. 42 साल एक महिला से उसके घर में घुसकर 3 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. इसके साथ ही आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है.

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं. उन्होंने बताया, ‘आरोपियों ने एक-एक करके महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया. 

उन्होंने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया. आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी.’

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें