मकान से जब्त हुई 38 पेटी शराब, भाजपा बोली- आरक्षण पर गुमराह ... - CG Sandesh

मकान से जब्त हुई 38 पेटी शराब, भाजपा बोली- आरक्षण पर गुमराह कर रही सरकार

 भानुप्रतापपुर :  भानुप्रतापुर में चुनावी शोर थम गया है। इसके पहले आज अंतिम दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम एवं विक्रम उसेंडी ने प्रेस कांफ्रेन्स आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि कल विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे को कांग्रेस सरकार द्वारा यहां की जनता को गुमराह करने लिए लाया गया है। वहीं हमारे साथी इस बात को पूरे तथ्य के साथ रखा व सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। उन्होंने कहा कि तत्काल आरक्षण मुद्दे को लेकर विभिन्न वर्ग समाज के लोग आक्रोशित हैं। क्योंकि आरक्षण की प्रक्रिया कई दौर से गुजरने के बाद लागू होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल भ्रष्टाचार, लूटखसोट में लगी हुई है। न लोगों को रोजगार न ही भत्ता दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व मनोज मंडावी का सपना था कि भानुप्रतापपुर जिला बने लेकिन नहीं बनाया गया, भाजपा के कार्यकाल में ही प्रदेश में विकास के कार्य हुए हैं।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार उप चुनाव में शासकीय वाहन एम्बुलेंस व पुलिस वाहन में शराब व पैसा बंटवा रही है। वहीं शासकीय कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकर्ता बनकर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए नहीं तो आने वाले समय मे हम सबक सिखाएंगे। वहीं भानुप्रतापपुर विधासभा क्षेत्र की जनता 5 दिसम्बर को भाजपा के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है।

इधर भानुप्रतापपुर के नेहरू नगर में एक मकान में प्लेन शराब की 38 पेटी शराब का पता चलने से भाजयुमो के कार्यकर्ता नेहरू नगर पहुंचे और कार्यवाही करने को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग भी पहुँचा और पंचनामा बनाकर दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर वहाँ रखे 38 पेटी शराब जप्त किया गया। लोगों को शराब बांटने की खबरें आम है।

इसी तारतम्य में भाजयुमो ने आरोप लगाया है कि यह कांग्रेसियों के द्वारा रखा गया है। प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा यह कांग्रेसियों का ही शराब है और हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को यहां से भागते हुए देखा गया है। भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। एसडीएम प्रतीक जैन ने कहा नेहरू नगर में शराब जप्त हुआ है। आबकारी विभाग इसे जप्त कर जांच कार्यवाही की जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें