हथियार की नोक पर मंदिर में लूट - CG Sandesh

हथियार की नोक पर मंदिर में लूट

 बिलासपुर। लगभग 4 माह पूर्व 26 अगस्त की रात मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर से भगवान गरुड़ की ऐतिहासिक मूर्ति को हथियार की नोक पर लूट ले जाने वाले गांव के ही 4 युवकों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


जिनमें युवराज टंडन, मोहताब सुमन, सुनील राय, निशांत घृतलहरे शामिल है वही लूट का सरगना अतुल भार्गव फरार बताया जा रहा है पुलिस ने खंडित मूर्ति को चार टुकड़ों में जब्त किया है इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से चांदी की मुकुट, एक नकली पिस्टल एवं वारदात में प्रयुक्त सब्बल व दो मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है एसएसपी पारुल माथुर के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम मूर्ति का खरीदार बंद कर दो करोड़ में सौदा किया और लुटेरों के सामने आते ही मूर्ति समेत उन्हें धर दबोचा




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें