प्रेमिका ने उठाया प्रेमी के ही घर ये खौफनाक कदम, मचा हड़कंप
बेतिया : बिहार के बेतिया में 22 साल की एक लड़की का शव उसी के घर में फंदे से झूलता बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृतका सभापति प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव की प्रेमिका थी जिनकी हत्या शुक्रवार की रात कर दी गई थी। अपने प्रेमी की जघन्य हत्या की घटना को वह बर्दाश्त नहीं कर और खुदकुशी कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही राजेश श्रीवास्तव मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है।
प्रेमी की हत्या को बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका
मृत युवती की पहचान स्मृति कुमारी 22 वर्ष, के रूप में की गई है। वह शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक अपने मकान में रहती थी। नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार की रात स्मृति का गले में फंदा डालकर झूलता शव घर से बरामद किया गया। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का केस लगता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले की हर संभव ऐंगल से गहन छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक राजेश और स्मृति 7 सालों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। प्रॉपर्टी डीलर राजेश श्रीवास्तव की हत्या से काफी विचलित थी। शुक्रवार की रात राजेश की हत्या के सदमे से आहत स्मृति ने शनिवार की रात मौत को गले लगा लिया।
स्मृति का शव उसी के कमरे में बरामद किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति जितेंद्र सोनी नामक युवक की साली थी। वह राजेश श्रीवास्तव का मित्र है। दोस्त जितेंद्र सोनी के जरिए राजेश और स्मृति की जान-पहचान हुई थी। राजेश श्रीवास्तव के साथ अपराधियों ने जितेंद्र सोनी को भी गोली मार दी थी। बेतिया जीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।
राजेश श्रीवास्तव की हत्या के 1 दिन बाद स्मृति की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बेतिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।